फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur: सड़क निर्माण में गड़बड़ी, घटिया सामग्री का इस्तेमाल! पार्षदों ने की जांच की मांग

Fri, 16 Jan 2026 06:44 PM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर: जिले के आवासन मंडल में सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा चल रहे सीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर पार्षदों और स्थानीय लोगों ने भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण के आरोप लगाए हैं।

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप
स्थानीय पार्षद चंदन सिंह, जिनेंद्र शर्मा और अभयंकर शर्मा का कहना है कि संवेदक द्वारा सड़क निर्माण में निर्धारित मापदंडों और शेड्यूल का पालन नहीं किया जा रहा है। उनका आरोप है कि पुराने सड़क की खुदाई सही ढंग से नहीं हो रही, गिट्टी और बजरी के बजाय डस्ट का प्रयोग किया जा रहा है और सीसी बीएम की मोटाई निर्धारित मानकों से कम रखी जा रही है।

सड़क निर्माण से अन्य क्षति और शिकायतें
पार्षदों और स्थानीय लोगों ने बताया कि पुराने सड़क को तोड़ने के दौरान सड़क के नीचे बनी सीवरेज और पानी की पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई जगह सीवरेज के चेंबर स्थापित किए गए हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद उन्हें ठीक नहीं किया गया। पानी की लाइनें भी टूटी हुई हैं और उनकी मरम्मत नहीं हो रही है।

ये भी पढ़ें: नागौर पुलिस का ऑपरेशन नीलकंठ: नशे के तस्करों पर करारा प्रहार, कई की संपत्ति जब्त

पार्षदों की मांग
पार्षदों ने संवेदक पर अपनी मनमर्जी से घटिया सड़क निर्माण करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि निर्माणाधीन सड़क की जांच कराई जाए और शेड्यूल तथा निर्धारित मापदंडों के अनुसार सड़क का निर्माण कराया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें