फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: मनरेगा के नाम परिवर्तन के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, सवाई माधोपुर कलेक्ट्रेट पर हल्ला बोल

Mon, 22 Dec 2025 07:15 PM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाकर उसे वीबी- जी राम जी किए जाने के विरोध में सवाई माधोपुर में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस के बैनर तले आयोजित इस विरोध में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और सरकार के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की गई।
 
महावीर पार्क से कलेक्ट्रेट तक रैली
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महावीर पार्क में बैठक के बाद रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर प्रदर्शन उग्र हो गया और कुछ कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के गेट पर चढ़ते नजर आए। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया, हालांकि कांग्रेसजन बिना कोई ज्ञापन सौंपे वापस लौट गए।
 
जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में धरना
धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं बामनवास विधायक इंदिरा मीना ने किया। उनके साथ अन्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान किसी भी वर्तमान या पूर्व विधायक अथवा सांसद की मौजूदगी नहीं रही, जिससे प्रदर्शन के दौरान संगठनात्मक गुटबाजी की चर्चा भी सामने आई।
 
मनरेगा को कमजोर करने का आरोप
धरने के दौरान वक्ताओं ने भाजपा पर मनरेगा को कमजोर करने और महात्मा गांधी का नाम हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष इंदिरा मीना ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गांव के गरीब, मजदूर और किसानों को मनरेगा के रूप में एक विशेष अधिकार दिया था, जिसे मौजूदा केंद्र सरकार छीनने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि नए कानून के तहत गरीब, किसान और मजदूर काम से वंचित रह जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: टीकाराम जूली बोले- VB- G RAM G से मनरेगा का मूल स्वरूप बदला, गरीबों की जीवनरेखा खत्म करने की कोशिश
 
गरीबों के अधिकारों पर सवाल
इंदिरा मीना ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों और मजदूरों के अधिकारों को खत्म कर अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाना चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान में कहीं भी मनरेगा के तहत 100 दिन का काम पूरा नहीं मिल पाया है। उनके अनुसार, यह सब मनरेगा को समाप्त करने की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।
 
राजनीतिक आरोप और गुटबाजी का मुद्दा
प्रदर्शन के दौरान संसद में महात्मा गांधी के नाम को लेकर भाजपा पर नफरत का आरोप भी लगाया गया। साथ ही कांग्रेस में गुटबाजी से जुड़े सवालों पर जिलाध्यक्ष इंदिरा मीना ने कहा कि भाजपा गांवों में फूट डालकर वोट हासिल करती है और देवी-देवताओं के नाम पर राजनीति करती है। गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने गोलमोल जवाब दिया, जिससे संगठन में आंतरिक मतभेदों की चर्चा और तेज हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें