फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूनो नेशनल पार्क से निकलकर रणथंभौर पहुंचा चीता, तीन टीमों ने संभाली निगरानी; ग्रामीणों में उत्सुकता

Thu, 16 Apr 2026 09:32 PM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकलकर एक बार फिर एक चीता राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व की सीमा में पहुंच गया है। देर रात ग्रामीणों ने चीते को गांव के पास देखा और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई।

चीते के आने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुटने लगी। हालांकि वन विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को वहां से दूर रहने की अपील की और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी। अधिकारियों ने बताया कि सुबह होते ही चीते की लोकेशन ट्रैक करने और उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमों को तैनात कर दिया गया।

ग्रामीणों की सूचना पर शुरू हुई ट्रैकिंग
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पालीघाट रेंज के अजीतपुरा गांव में ग्रामीणों ने सबसे पहले चीते को देखा था। सूचना मिलते ही स्थानीय रेंजर और अन्य अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद पालीघाट और फलौदी रेंज की टीमों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैकिंग अभियान शुरू किया।

तीन टीमें कर रही सतत मॉनिटरिंग
रणथंभौर टाइगर रिजर्व की टीम ने इस घटना की जानकारी कूनो नेशनल पार्क प्रशासन को भी दी। इसके बाद कूनो से एक विशेष विशेषज्ञ टीम रणथंभौर पहुंच गई है। वर्तमान में तीनों टीमें मिलकर चीते की लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं, ताकि उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके।

ये भी पढ़ें-  मोहब्बत, शादी और मौत…प्रेमी डॉक्टर के क्वार्टर में ANM ने की खुदकुशी, शव सीढ़ियों पर रख आरोपी फरार

वन विभाग का कहना है कि चीते की गतिविधियों पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है और स्थिति नियंत्रण में है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और वन विभाग के निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें