फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर टेंपो ट्रैवलर डिवाइडर से टकराई, 11 लोग गंभीर रूप से घायल

Mon, 10 Nov 2025 11:19 PM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर जिले में बीती देर रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार से दौड़ रही टेंपो ट्रैवलर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसमें सवार 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सवाई माधोपुर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
 
तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण
जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात उस समय हुआ जब टेंपो ट्रैवलर कोटा से दिल्ली की ओर जा रही थी। वाहन की गति काफी तेज थी, जिसके चलते चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
 
घायलों ने नहीं दी अपनी जानकारी
हादसे के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि घायलों ने अपने नाम-पते और यात्रा के उद्देश्य के बारे में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी घायल दिल्ली निवासी बताए जा रहे हैं, जो किसी काम से कोटा आए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हुए।

यह भी पढ़ें- दिल्ली ब्लास्ट के बाद राजस्थान में हाई अलर्ट: जयपुर में सघन जांच शुरू, श्रीगंगानगर और बांसवाड़ा में क्या हाल?
 
महिलाएं और एक बालिका भी घायल
घायलों में छह महिलाएं, एक युवती और एक बालिका शामिल हैं। सभी के हाथ, सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि फिलहाल सभी को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है और कुछ की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
 
पुलिस कर रही है जांच
पुलिस ने टेंपो ट्रैवलर को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही घायलों की पहचान और उनके दिल्ली से कोटा आने के उद्देश्य की भी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: दिल्ली में लाल किले के पास विस्फोट के बाद राजस्थान में अलर्ट, DGP राजीव शर्मा ने बढ़ाई सतर्कता

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें