राजस्थान इस समय प्रचंड गर्मी और भीषण लू की चपेट में है, जहां सूरज मानो आग उगल रहा है और जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। राज्य के पश्चिमी इलाकों में हालात सबसे ज्यादा गंभीर बने हुए हैं। बाड़मेर में रविवार को तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक दर्ज किया गया। इसके अलावा फलोदी, जैसलमेर और जालौर जैसे जिलों में भी पारा 45 डिग्री के पार बना हुआ है।