राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है और प्रदेशभर में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक ये सिलसिला जारी रहने की संभावना है, जिससे भीषण गर्मी और हीटवेव से लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक एक नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसका असर 4 मई से प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है।