उत्तर भारत से चल रही ठंडी हवाओं के चलते राजस्थान में अगले सप्ताह से भीषण सर्दी की चेतावनी जारी कर दी गई है। वर्तमान में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच शेखावाटी में दर्ज किया जा रहा है। शेष अधिकांश भागों में 10 डिग्री से उपर व सामान्य के आस-पास है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो से तीन दिन में तापमान में हल्की गिरावट होगी और शेखावाटी में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट देखने को मिलेगी।