फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: गहलोत गुट के नेताओं पर कार्रवाई नहीं होने पर सचिन पायलट का बड़ा बयान

Thu, 16 Mar 2023 02:45 PM IST
प्रवीण तिवारी वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

राजस्थान में इसी साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से गहमागहमी तेज हो गई है। लेकिन, सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत के बीच की तकरार भी खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमे के बीच जबरदस्त खींचतान चल रही है। कांग्रेस आलाकमान से मिली सख्त चेतावनी के बाद भी दोनों गुट के नेता एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। इस बीच,  सचिन पायलट ने एक बार फिर से विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं होने वाले सीएम अशोक गहलोत के खेमे के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठा दी है। सचिन पायलट ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अनुशासनहीनता मामले में इतनी देरी क्यों हो रही है ये समझ नहीं आ रहा? राजस्थान चुनावों से पहले पार्टी को ये तय करना होगा कि हमें किस दिशा में आगे बढ़ना है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें