क्या विधानसभा चुनाव से पहले सचिन पायलट के हाथ होगी राजस्थान की कमान? क्या राजस्थान की राजनीति में पायलट का दौर शुरू होने वाला है? क्या सचिन पालयट बनने वाले हैं राजस्थान के सीएम? राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सीएम अशोक गहलोत ने जनता को दिया खास संदेश। क्या कांग्रेस ने सुलझा ली अशोक गहलोत और सचिन पायलट की लड़ाई? राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को भरतपुर के उच्चैन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि, कहा कि एक जाति से कोई मुख्यमंत्री नहीं बन सकता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपनी जाति से अकेला विधायक हूं पर मुझे सभी जातियों से समर्थन मिला है, इसलिए मैं मुख्यमंत्री बना हूं।