मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान के विधानसभा चुनाव में भी इस्राइल-हमास युद्ध की भी एंट्री हो गई है। दरअसल, बाबा बालकनाथ के नामांकन के समय राजस्थान पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस्राइल किस तरह तालिबानी मानसिकता के लोगों निशाना बना-बना कर मार रहा है। उन्होंने कहा कि उसी तरह का कठोर जवाब देने के लिए राजस्थान में भी मजबूत सरकार होनी चाहिए। इस तरह का बयान देकर योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के उसी एजेंडे को आगे बढ़ाया है, जिसमें पार्टी राजस्थान में सुरक्षा और राष्ट्रवाद को अपना प्रमुख चुनावी हथियार बनाने का फैसला लिया है।