राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सीएम पद के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा कि ये बहुत ही सहज प्रक्रिया है। फिलहाल हमें यह सुनिश्चित करना है कि कांग्रेस पार्टी को जीत हासिल हो। जहां तक सीएम पद का सवाल है तो बहुमत का आंकड़ा मिलता है तो यह निर्णय दिल्ली में नेतृत्व और कार्यकर्ताओं और विधायकों की राय पर निर्भर करता है। ऐसे निर्णय पहले भी कई बार हो चुके हैं और इस बार भी कुछ अलग नहीं है।