फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का बड़ा ऐलान, गरीब परिवारों को 500 रुपये में मिलेगा सिलेंडर

Wed, 21 Dec 2022 04:28 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की कांग्रेस सरकार ने गरीबों को बड़ी राहत दी है। दरअसल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को एक बड़ी घोषणा की। सीएम गहलोत ने ऐलान किया कि प्रदेश में उज्जवला योजना के उपभोक्ता और बीपीएल श्रेणी में आने वाले लोगों को सरकार 500 रुपये में गैस सिलेंडर देगी। 1 अप्रैल 2023 से इन दोनों श्रेणियों के परिवारों को आधी से भी कम कीमत पर गैस सिलेंडर मिलने लगेगा। एक साल में एक परिवार को 12 सिलेंडर दिए जाएंगे। आंकड़ों पर नजर डालें तो राजस्थान में उज्जवला योजना के तहत 69 लाख परिवारों को गैस सिलेंडर मिला है। इसी तरह 6 लाख उपभोक्ता बीपीएल श्रेणी में रजिस्टर्ड हैं। इस हिसाब से प्रदेश के करीब 75 लाख परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें