राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके लिए राजनीतिक पार्टियों ने अभी से ही अपनी-अपनी तैयारियां शुरु कर दी है। बीजेपी-कांग्रेस के नेता अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया है कि इस बार राजस्थान में परंपरा बदलेगी और हम सत्ता में वापसी करेंगे। इसके साथ ही सीएम अशोक गहलोत ने वो 5 बड़ी वजहें भी बताई है, जिससे प्रदेश की जनता उनकी वापसी कराएगी।