फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में गुर्जर बाहुल्य इलाकों से गुजरेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

Mon, 21 Nov 2022 04:48 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का रूट को स्पष्ट कर दिया है। 3 दिसम्बर को यात्रा मध्य प्रदेश से राजस्थान की सीमा में झालावाड़ से प्रवेश करेगी। इसके बाद कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर और दौसा जिले से होते हुए अलवर के रास्ते हरियाणा जाएगी। इस दौरान केशोरायपाटन, पीपल्दा, हिंडोली, खानपुर, मनोहरथाना, बांदीकुई, महवा, सिकराय, दौसा, लालसोट और अलवर विधानसभा क्षेत्र आएंगे। इनमें से अधिकतर विधानसभा सीटें गुर्जर बाहुल्य हैं। यह भी कहा जा सकता हैं कि सचिन पायलट के प्रभाव वाली सीटें ज्यादा हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें