फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: खींवसर में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों में मारपीट, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Updated Sun, 16 Mar 2025 05:34 PM IST

राजस्थान के खींवसर उपखंड के भावंडा थाना क्षेत्र के लालाप गांव में शराब पार्टी के दौरान विवाद के चलते 45 वर्षीय सहीराम बावरी पर लोहे के सरिए से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल सहीराम को पहले खींवसर अस्पताल, फिर जोधपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के बेटे सुरेश बावरी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने खींवसर SDM को ज्ञापन सौंपकर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि खींवसर उपखंड के भावंडा थाना क्षेत्र के लालाप गांव में 08 मार्च की रात सहीराम बावरी ने दोस्तों के साथ मिलकर पहले शराब पार्टी की। उसके बाद शराब के नशे में धुत दोस्तों में कहासुनी हो गई। बेटे सुरेश बावरी ने पुलिस को रिपोर्ट दी, जिसमें उसने बताया कि वह सुबह यानी (09 मार्च) अपने पिता सहीराम घर नहीं पहुंचने पर वह वहां पर पहुंचा और देखा कि पिता के दोनों हाथ और दोनों पैर टूटे और पूरा शरीर लहुलहान हालात में बेहोशी की अधमरी हालत में पड़े थे। चाचा और भावंडा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और गंभीर हालात में खींवसर की जिला चिकित्सालय में पहुंचाया।

यहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। इसको लेकर वहीं पुलिस को रिपोर्ट दी और उसमें बताया कि उसके पिता ने बताया कि संग्रामराम पुत्र कृष्ण राम महिपाल पुत्र संग्रामराम उम्मेदाराम पुत्र संग्रामराम दिनेश पुत्र रामचंद्र सुरेश पुत्र संग्रामराम रेवत राम पुत्र संग्रामराम मेघवाल और बद्रीराम मेघवाल निवासी मानपुर और तीन चार अन्य लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित के बेटे की रिपोर्ट के आधार पर धारा 190, 191(2), 191(3), 115(2), 109(1) बीएनएस में दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने 02 आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया,वही दूसरी तरफ युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जिला पुलिस अधीक्षक को आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने सौंपा ज्ञापन
वहीं तीन दिन पहले मृतक युवक के परिजनों ने जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस को ज्ञापन सौंपा और उसमें बताया है कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग, जिला पुलिस अधीक्षक ने मुंडवा सीओ को निर्देशित करते हुए पूरे मामले में जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर निर्देश दिए।

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठे परिजन
सहीराम बावरी की इलाज के दौरान मौत होने पर परिजनों ने जोधपुर हॉस्पिटल शव को लेने से इनकार कर दिया। परिजनों ने आज खींवसर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए. खींवसर उपखंड अधिकारी हरिसिंह शेखावत धरनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से की मुलाकात. खींवसर SDM ने घटना को लेकर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का दिया आश्वासन

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें