फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागौर का डांगावास हत्याकांड: 40 आरोपियों के बरी होने पर भड़कीं ममता भूपेश, बोलीं- न्याय की लड़ाई जारी रहेगी

Sun, 09 Aug 2026 06:28 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

राजस्थान के नागौर जिले में घटित करीब 11 साल पुराने चर्चित डांगावास हत्याकांड में सभी 40 आरोपियों के बरी होने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अदालत के फैसले के बाद अब कांग्रेस ने इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने का एलान किया है।

डांगावास पहुंचीं ममता भूपेश
राजस्थान की पूर्व मंत्री और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ममता भूपेश डांगावास पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और लंबे समय से चल रही कानूनी लड़ाई तथा अदालत के हालिया फैसले को लेकर परिवार से बातचीत की।

फैसले पर जताया आक्रोश
ममता भूपेश ने सभी 40 आरोपियों के बरी होने के फैसले पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है और मामले को आगे कानूनी स्तर पर उठाया जाएगा।

हाईकोर्ट जाने की तैयारी
पूर्व मंत्री ने कहा कि अदालत के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कानूनी रास्ता अपनाया जाएगा. परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और कांग्रेस इस लड़ाई में उनके साथ रहेगी।

सरकारी मदद और नौकरी का मुद्दा भी उठाया
ममता भूपेश ने पीड़ित परिवार को पर्याप्त सरकारी सहायता और नौकरी नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इतने गंभीर मामले के पीड़ित परिवार को अपेक्षित सरकारी मदद और राहत मिलनी चाहिए थी। अब परिवार की नजर आगे की कानूनी कार्रवाई पर है।

ये भी पढ़ें- राजस्थान: प्रसूता की मौत के बाद जनाना अस्पताल में तीन घंटे हंगामा, शव ले जाने पर पुलिस-परिजनों में हुई नोकझोंक

राजनीतिक रूप से भी गरमाया मामला
ममता भूपेश के डांगावास पहुंचने के बाद यह मामला एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गया है. कांग्रेस की ओर से हाईकोर्ट में कानूनी लड़ाई आगे बढ़ाने की बात कही गई है। ऐसे में अब डांगावास हत्याकांड की अगली कानूनी लड़ाई पर सभी की नजरें रहेंगी।    

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें