राजस्थान के नागौर जिले में पुलिस ने जाली भारतीय मुद्रा चलाने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना कोतवाली नागौर की टीम ने जयपुर पुलिस के इनपुट और मुखबिर की सूचना के आधार पर 15 दिसंबर 2025 को वीर तेजा कॉलोनी नागौर में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों की तलाशी ली गई, जिसमें 500 रुपये के 173 जाली नोट बरामद हुए। बरामद नकली नोटों की कुल कीमत 86,500 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सभी नोटों को जब्त कर लिया है और मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।