फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: पत्नी पड़ोसी के साथ भागी, पति ने शिक्षा मंत्री से लगाई वापस लाने की गुहार, अब तलाश करेगी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Updated Thu, 12 Jun 2025 11:42 PM IST

राजस्थान के पंचायती राज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर गुरुवार को कोटा की रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने खीमच में जनसुनवाई की, जहां एक अजीबोगरीब मामला सामने आया।

जनसुनवाई के दौरान मोड़क थाना क्षेत्र के एक निवासी युवक ने अपनी पत्नी के पड़ोसी के साथ भाग जाने की शिकायत मंत्री से की। युवक ने बताया कि पत्नी अपने साथ सोने-चांदी के जेवरात, नकद राशि और बैंक दस्तावेज लेकर चली गई है, लेकिन पुलिस में शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी पत्नी उसी गांव के पड़ोसी द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाई गई है। महिला अपने साथ सोने का मंगलसूत्र, नाक की बाली, कानों के टॉप्स, चांदी की चेन, पायल, बिछिया, दो अंगूठियां और 17,000 रुपये नकद ले गई है। साथ ही वह बेटियों की जन्म पर प्राप्त सरकारी राशि की बैंक पासबुक और चेचट फाइनेंस शाखा से लिए गए 40,000 रुपये की बैंक डायरी भी साथ ले गई।

युवक ने बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं—जिनकी उम्र 2, 4 और 9 साल है—जो अपनी मां को याद कर लगातार रोती हैं। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के भाई को पूरे घटनाक्रम की जानकारी है, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।

इस पर मंत्री मदन दिलावर ने जनसुनवाई स्थल पर मौजूद पुलिस उपाधीक्षक घनश्याम मीणा को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई कर महिला को बरामद करने के निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक मीणा ने मंत्री को जानकारी दी कि मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है और जांच जारी है।

विमान हादसे पर मंत्री ने जताया शोक
मंत्री मदन दिलावर ने अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे पर गहरा शोक जताते हुए मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि यह हादसा पूरे देश को झकझोर देने वाला है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित 234 लोगों की मृत्यु दुखद है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें