फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: वसुंधरा राजे और भजनलाल के बीच अच्छी सेटिंग, कौटा दौरे पर आए प्रदेश प्रभारी ने ऐसा क्यों बोला?

Sat, 07 Feb 2026 06:26 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

बीजेपी से राज्यसभा सांसद और राजस्थान के प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल शनिवार को कोटा दौरे पर रहे। इस दौरान कोटा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।  इसके बाद प्रदेश प्रभारी निजी रिजॉर्ट पहुंचे। जहां पर उन्होंने पत्रकारों से मुलाकात की और केंद्रीय बजट को लेकर चर्चा की। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि यह बजट देश के विकास को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इस बजट में गरीब तबके से लेकर हर वर्ग का पूरा ध्यान रखा गया है। केंद्रीय बजट में राजस्थान का पूरा ध्यान रखा गया है।

'कांग्रेस के लिए राजनीति एक व्यवसाय'
कांग्रेस द्वारा लगातार लगाए जा रहे आरोपों को लेकर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि 2014 में कांग्रेस सरकार चली गई। अब भविष्य में उनको कहीं भी वापस आने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। राजस्थान में कभी हो जाता था कि 5 साल में कांग्रेस को मौका मिल जाता था। लेकिन वर्तमान में जिस तरह राजस्थान में काम हो रहे हैं तो कांग्रेस को राजस्थान से भी अपनी जमीन हाथ से खिसकती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस के लिए राजनीति एक व्यवसाय बन कर रह गई है। इसलिए उनको दर्द हो रहा है। क्योंकि जिसका व्यवसाय बंद होता है उसको तकलीफ होती है। इसलिए वह सिर्फ प्रधानमंत्री को ही टारगेट करते हैं। अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील नहीं हो रही थी। तो वह मोदी को गाली देते थे। अब ट्रेड डील हो रही है तब भी मोदी को ही गाली दे रहे हैं।

'कांग्रेस ने किया राम मंदिर का विरोध'
प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही भगवान श्री राम को काल्पनिक कहती आई है। वह नहीं चाहती थी देश में राम मंदिर बने। लेकिन राम मंदिर बन गया। वहीं कांग्रेस को नहीं पच रहा है। इसलिए वह राम मंदिर नहीं गए। कांग्रेस महात्मा गांधी को बहुत मानती है। महात्मा गांधी जी कहते थे कि देश में राम राज्य स्थापित होना चाहिए। लेकिन कांग्रेस ये मानने को तैयार नहीं है। इसलिए वह जी राम जी योजना का विरोध कर रही है क्योंकि इसमें भगवान राम के शब्द का प्रयोग हो रहा है।

अंता चुनाव और मोरपाल सुमन को लेकर क्या बोले प्रदेश प्रभारी?
वहीं, प्रदेश प्रभारी से जब मोरपाल सुमन की चिट्ठी को लेकर जवाब मांगा गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक मेरे पास कोई आधिकारिक चिट्ठी नहीं आई है। अगर चिट्ठी आती है तो उसको संज्ञान में लिया जाएगा। अंता का चुनाव हम हार गए लेकिन उस हार से हम आगे सबक लेंगे और आने वाले चुनाव में हम अंता विधानसभा भी जीतेंगे।

ये भी पढ़ें:  पाकिस्तान नहीं जाएगा सिंधु का पानी, मोदी सरकार ने तैयार किया DPR, जयपुर में बोले केंद्रीय मंत्री

'वसुंधरा राजे को को लेकर बोले प्रदेश प्रभारी'
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि वसुंधरा राजे हमारी पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है और पूर्व में राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वो हर कार्यक्रम में मौजूद रहती हैं चाहे वह प्रदेश का हो या दिल्ली का हो। इसके अलावा उन्होंने अंता विधानसभा उपचुनाव में भी अपना पूरा योगदान दिया था। यह हम सभी ने देखा है। वसुंधरा राजे और भजनलाल के बीच बातचीत को लेकर भी प्रदेश प्रभारी ने कहा कि यह हम सभी जानते हैं कि दोनों के बीच बहुत अच्छे से बातचीत होती है। राजस्थान के विकास को लेकर भी कई बार बातचीत हुई है और जहां तक मुझे पता है कि दोनों की ऊपर बड़ी अच्छी सेटिंग है और दोनों अच्छे से काम करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें