फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: मोबाइल टावर पर चढ़े युवक ने मचाया उत्पात, पुलिस पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Updated Tue, 17 Jun 2025 10:36 PM IST

राजस्थान के कोटा जिले में पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर एक युवक बालाकुंड इलाके में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को देखने के लिए इलाके में लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। वहीं सूचना के बाद दादाबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से लगातार समझाइश की। लगभग 1 घंटे की समझाइश के बाद युवक को टावर से नीचे उतारा गया। इस बीच युवक ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

स्थानीय निवासी हेमराज नायक ने बताया कि कुछ दिनों पहले अविनाश के घर पर इलाके में अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने वाले बदमाशों ने तोड़फोड़ की थी। जिसकी शिकायत उसने दादाबाड़ी थाने में दी थी। लेकिन इलाके के बीट कांस्टेबल के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। अविनाश का आरोपी की बीट कांस्टेबल बदमाशों के साथ मिल गया और परिवादी को ही प्रताड़ित करने लगा।

पढ़ें: नारकोटिक्स विभाग ने पकड़ा 12 क्विंटल डोडा चूरा, तीन गिरफ्तार; गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

नायक ने यह भी बताया कि बदमाशों ने पीड़ित के साथ मारपीट की थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद परेशान होकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पीड़ित युवक इलाके में केवल ऑपरेटिंग का काम करता है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। थाना अधिकारी एमएल यादव ने बताया कि युवक की शिकायत पर आखिर कार्रवाई क्यों नहीं हुई, इसकी जांच करवाई जा रही है। अगर कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें