फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News : दुल्हन के घर से 500 मीटर पहले दूल्हे को मारा चाकू, गंभीर घायल, भगदड़ में कुछ बाराती भी हुए चोटिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Updated Sat, 03 May 2025 01:19 PM IST

राजस्थान के कोटा जिले में दूल्हे पर चाकू से जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद गंभीर रूप से घायल दूल्हे को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हमले के दौरान बारात में भगदड़ मच गई, जिसमें दो-तीन बाराती भी घायल हो गए। यह पूरा घटनाक्रम जिले के देवली मांझी थाना क्षेत्र के खाती खेड़ा गांव में हुआ। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें: 'गमों की आंच पर आंसू उबालकर देखो'... सिरोही में दिखा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का शायराना अंदाज

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि पूरा घटनाक्रम एक ही समाज के लोगों के बीच हुआ है। घायल दूल्हे के परिजनों की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि हमलावर बदमाश दुल्हन के गांव के ही निवासी हैं। ऐसे में इस हमले के कारण को लेकर दोनों पक्षों से जानकारी ली जा रही है। घायल दूल्हा कोटा के निजी अस्पताल में भर्ती है, जहां उसके बयान पुलिस द्वारा लिए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:भाजपा के एक और विधायक की मुश्किलें बढ़ी, डॉ. अर्चना सुसाइड केस में गोठवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका

वहीं, घायल दूल्हे लक्ष्मीनारायण के चचेरे भाई पवन ने बताया कि वे बारात लेकर चार चौमा के पास स्थित खाती खेड़ा गांव पहुंचे थे। बारात दुल्हन के घर की ओर जा रही थी, तभी दुल्हन के घर से महज 500 मीटर पहले ही बदमाशों ने हंगामा कर दिया और घोड़ी पर सवार दूल्हे की पीठ पर चाकू मार दिया। इससे दूल्हा घोड़ी से नीचे गिर गया। इसके बाद मची भगदड़ में कुछ बाराती भी घायल हो गए। घायल दूल्हे लक्ष्मीनारायण को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी पीठ पर गहरे घाव हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें