फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: शॉपिंग सेंटर में शिव परिवार की मूर्तियां खंडित, हिंदू संगठनों ने रोड किया जाम, विधायक भी पहुंचे

Sun, 30 Nov 2025 02:00 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

राजस्थान के कोटा जिले में शॉपिंग सेंटर इलाके में स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में शिव परिवार को खंडित कर देने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी लगने के बाद स्थानीय व्यापारियों और हिंदू संगठनों ने अपनी नाराजगी जताई और शॉपिंग सेंटर इलाके में पहुंचकर रोड को जाम कर दिया। वहीं सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों से समझाइश की कोशिश की। इस दौरान नियमित पूजा करने के लिए आई बुजुर्ग महिला संतोष शर्मा मंदिर की हालत देखकर काफी चिंतित हुई और उनकी आंखों से आंसू निकल गए। महिला की मांग है कि जब तक कोई कार्रवाई नहीं होगी वह यहीं बैठी रहेंगी और अन्न, जल ग्रहण नहीं करेंगी।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि शॉपिंग सेंटर इलाके में डिवाइडर पर यह मंदिर बना हुआ है। जो काफी पुराना है। इस मंदिर से यहां के व्यापारियों की आस्था भी जुड़ी हुई है। यहां दर्शन करने के बाद ही व्यापारी अपनी दुकानों को खोलते हैं। मंदिर में शिवलिंग, पार्वती, गणेश सहित अन्य भगवान की मूर्तियां है। मूर्तियां खंडित होने के बाद व्यापारियों में भी घटना को लेकर काफी रोष है। सामने आया है कि रात को यहां पर एक व्यक्ति मंदिर के आसपास घूमता हुआ नजर आया। स्थानीय लोगों ने उसे टोका था और भागने की भी कोशिश की थी लेकिन वह वहां से गया नहीं। जिन्होंने भी यह कृत्य किया है उनको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- शौर्य दिवस का शोर निकला फेक! राजस्थान शिक्षा विभाग ने समाचार को बताया भ्रामक

विधायक संदीप शर्मा भी पहुंचे घटनास्थल
सूचना मिलने के बाद कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा भी घटनास्थल पहुंचे और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से जानकारी लेते हुए उनको समझने की भी कोशिश की। संदीप शर्मा ने कहा कि मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी ली गई है। अधिकारियों ने बताया कि दो-तीन दिन से यहां पर एक मंदबुद्धि व्यक्ति मंदिर के आसपास घूमता हुआ नजर आ रहा है। जिसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं लग रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा। इसके साथ ही इस तरह की घटनाएं किसी साजिशवश हुई है या षड़यंत्र पूर्वक हुई है इसका भी खुलासा होना चाहिए। विधायक ने कहा कि हम किसी भी प्रकार से लोगों की धार्मिक भावना आहत नहीं होने देंगे। पुलिस प्रशासन को भी इसका ध्यान रखना होगा।

सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही पुलिस
वहीं, एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने बताया कि पिपलेश्वर महादेव मंदिर में सामाजिक व्यक्ति द्वारा मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने की शिकायत मिली है। जिसका मौका निरीक्षण कर लिया गया है। साथ ही स्थानीय लोगों की शिकायत पर मामला भी दर्ज कर लिया है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। सामने यह भी आया है कि सुबह करीब 6 बजे वह व्यक्ति मंदिर के आसपास ही घूमता हुआ नजर आया था। उस व्यक्ति की तलाश की जा रही है। अगर इसके पीछे कोई और भी शामिल होगा तो उसको छोड़ नहीं जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें