फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota: मौसम का कहर; तेज बारिश और आकाशीय बिजली से एक की मौत, बैराज के खुले दो गेट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Updated Mon, 16 Jun 2025 11:05 PM IST

कोटा जिले में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी, तूफान और झमाझम बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ। करीब एक घंटे तक जिले के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे जहां कुछ लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं कई स्थानों पर यह बारिश मुसीबत बनकर आई।

कैथून इलाके में बारिश के दौरान एक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में चाय की दुकान पर बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान लाडपुरा निवासी पन्नालाल के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार पन्नालाल खेत से लौटते समय बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान पर रुका था। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पन्नालाल अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।

शहर में जलभराव से परेशानी
बारिश के कारण कोटा शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

कोटा बैराज के खुले दो गेट
बारिश का असर हाड़ौती अंचल के बांधों पर भी दिखाई देने लगा है। सोमवार को कोटा बैराज के दो गेट करीब आधे घंटे के लिए खोले गए। बैराज प्रशासन ने बताया कि पानी की निकासी की नियमित टेस्टिंग के तहत दोनों गेटों को दो-दो फीट तक खोला गया और 5000 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। अधिकारियों ने बताया कि हर सोमवार इसी तरह बैराज की स्थिति की जांच के लिए पानी छोड़ा जाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें