फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अचानक पहुंची कोटा, संगठन के पदाधिकारियों को नहीं लगी भनक; जानें कारण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Updated Tue, 17 Jun 2025 10:13 PM IST

राजस्थान के बारां जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश सिकरवार का परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिनका कोटा के निजी अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भी कोटा पहुंची। जिन्होंने अस्पताल जाकर परिजनों से मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इन दिनों झालावाड़ जिले के दौरे पर थी। जहां से वह सूचना मिलते ही कोटा पहुंची और अस्पताल में जिला अध्यक्ष की बेटी कृतिका, बेटा अर्जुन और पत्नी विनीता से मुलाकात की।

पूर्व मुख्यमंत्री ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों से भी उपचार के संबंध में जानकारी ली। इस बीच उन्होंने जिला अध्यक्ष नरेश सिकरवार से भी दुर्घटना के संबंध में पूछा। वहीं घायलों की कुशलक्षेम पूछ कर राजे कोटा से जयपुर के लिए रवाना हो गई। हालांकि उनके कोटा पहुंचने की जानकारी कई पदाधिकारी तक नहीं पहुंच पाई थी। जिसकी वजह से संगठन के कई पदाधिकारी भी उनसे मिलने नहीं आ पाए।

पढ़ें: मोबाइल दुकान में लूट का पुलिस ने किया खुलासा, 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले, दो आरोपी गिरफ्तार    

आपको बता दे कि नेशनल हाईवे 27 पर मंगलवार को जिला अध्यक्ष नरेश सिकरवार का परिवार बारां निवास से अपने गांव देवरी जा रहे थे। इस दौरान समरानिया के नजदीक गाय को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। इस दौरान नरेश सिकरवार संगठन से जुड़े कार्यक्रम में मौजूद थे। हादसे में उनकी पत्नी विनीता, बेटा अर्जुन, बेटी कृतिका के साथ-साथ ड्राइवर भी घायल हुआ था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें