फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: केमिकल फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू किया, बड़ा हादसा टला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Updated Mon, 09 Feb 2026 10:00 AM IST

शहर के रानपुर इलाके स्थित फैक्ट्री में सोमवार सुबह हिमालय केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की 8 दमकल मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। आग फैक्ट्री परिसर में लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसके बाद उसने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री के कुछ हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि प्रारंभिक सूचना ट्रांसफार्मर में आग लगने की थी, जिस पर एक दमकल को मौके पर भेजा गया। हालांकि आग धीरे-धीरे फैलती चली गई, जिसके बाद एक के बाद एक कुल आठ दमकलों को मौके पर तैनात किया गया। फैक्ट्री में केमिकल सामग्री होने के कारण आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण रहा। जंबो ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के बाद लगी आग के चलते परिसर में रखे हजारों लीटर केमिकल से भरे ड्रम भी खतरे की जद में आ गए। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। एहतियातन फैक्ट्री के आसपास पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें: कोटा बिल्डिंग हादसा: एफएसएल जांच शुरू, भवन मालिक व नॉनवेज शॉप संचालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

राकेश व्यास ने बताया कि आग लगने वाले स्थान के आसपास अन्य फैक्ट्रियां भी स्थित हैं। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग बुझाने के लिए लगभग डेढ़ सौ लीटर से अधिक मैकेनिकल फोम का उपयोग किया गया, जिससे आग को फैलने से रोका जा सका। रानपुर क्षेत्र स्थित शिव एडिबल फैक्ट्री से फायर ब्रिगेड वाहनों को लगातार रिफिल कर आग बुझाने में सहयोग लिया गया। आग पर पूरी तरह काबू पाने में करीब दो घंटे का समय लगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें