राजस्थान के कोटा जिले में नयापुरा रोड पर सवारियों से भरी सिटी बस में भीषण आग लग गई। आग लगने के दौरान बस में 20 से अधिक यात्री सवार थे। बस में उठते धुंए के बाद बस चालक ने बस को किनारे लगाया और सभी यात्रियों को नीचे उतारना शुरू कर दिया। वहीं, देखते ही देखते बस आग फैल गई और बस धू-धूकर जलने लगी। वहीं, सूचना पर चार फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक बस पूरी जल चुकी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सिटी बस स्टेशन से नयापुरा की तरफ आ रही थी। जैसे ही बस एमबीएस हॉस्पिटल के सामने पहुंची तो बस में से धुआं दिखाई दिया। अचानक से ड्राइवर ने गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया और बस में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। थोड़ी ही देर में बस में ब्लास्ट जैसी आवाज आई और बस में आग लगना शुरू हो गई।
यह भी पढ़ें: RPSC की चारदीवारी से 300 मीटर परिधि क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू, जानें किन कामों पर रहेगी पाबंदी
आग लगने के दौरान ही सभी यात्री बस से बाहर निकल चुके थे। निगम के चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास ने बताया, संभवत बस में स्पार्किंग होने से आग लगी, जिसके बाद सीटों में आग पकड़ ली। आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने से बस काफी जल गई।
यह भी पढ़ें: MP रामजीलाल सुमन की जुबान काटने वाले को 21 लाख इनाम!
वहीं, सिटी बस सुपरवाइजर सचिन पुने ने बताया कि ये बस नयागांव से सोगरिया रूट पर चलती है। बस सोगरिया से नयागांव की तरफ जा रही थी। बस में करीब 20 पैसेंजर सवार थे। बस चालक ने जानकारी देते हुए बताया कि बस के बोनट में स्पार्क हुआ और धुआं निकलने लगा। ड्राइवर राकेश नायक ने बस को साइड में खड़ा कर दिया। सभी पैसेंजर बाहर निकल गए। थोड़ी देर बस में जोरदार आग लग गई। फायबर होने का कारण आग तेजी से बढ़ी, बस 2015 मॉडल की है।