फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: आम रास्ते पर दबंगों द्वारा गंदा पानी छोड़ने का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Fri, 14 Feb 2025 02:11 PM IST
करौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

करौली के रामपुर धावाई गांव के ग्रामीणों ने आम रास्ता अवरुद्ध करने के विरोध में जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने गांव के कुछ दबंगों पर आम रास्ते पर गंदा पानी छोड़ने का आरोप लगाया, जिससे कीचड़ और जलभराव की समस्या बनी हुई है।

गांव के निवासी दिनेश जाटव ने बताया कि करौली-कैलादेवी मार्ग स्थित धम्मुपुरा से रामपुर धावाई के लिए एक आम रास्ता है, लेकिन कुछ समय से गांव के ही कुछ दबंग इस रास्ते पर पाइप के माध्यम से गंदा पानी छोड़ रहे हैं, जिससे यहां कीचड़ और जलभराव हो रहा है। इससे स्कूली बच्चों, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने दबंगों से इस समस्या को लेकर शिकायत की, तो वे मारपीट पर उतारू हो गए। इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सरपंच को भी अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

समस्या के समाधान की मांग को लेकर नाराज ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें