फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli: डंकी रूट से अमेरिका पहुंचे भारतीयों को ससम्मान वापस लाने की मांग, कांग्रेसियों ने पीएम का पुतला फूंका

Fri, 07 Feb 2025 03:46 PM IST
करौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

प्रवासी भारतीयों के अवैध रूप से अमेरिका पहुंचने के बाद अमानवीय तरीके से भारत डिपोर्ट करने के मामले में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा करौली कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार से इस पर नीति बनाने और शेष भारतीयों को सम्मानजनक तरीके से भारत वापस लाने की मांग की।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवराज सिंह मीणा और पीसीसी सचिव भूपेंद्र भारद्वाज ने बताया कि जिस तरीके से भारतीय प्रवासियों के साथ अमेरिका में अमानवीय सलूक हुआ है वो गलत है। प्रधानमंत्री एक तरफ तो दुनिया में भारत का डंका पिटवाने का हल्ला करते हैं लेकिन दूसरी तरफ भारतीयों के साथ विदेश में ऐसा अमानवीय कृत्य हुआ है, कांग्रेस इसका विरोध करती है। 

कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने करौली कलेक्टरेट के सामने विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। उन्होंने बताया कि अमेरिका से 105 भारतीय प्रवासियों को हाथों में हथकड़ियां व पैरों में जंजीर से बांधकर भारत भेजा गया, जो गलत है। इसे लेकर कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें