फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: कैलादेवी लक्खी मेले की तैयारियां तेज, जिला कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश, 27 मार्च से होगा शुरू

Tue, 04 Mar 2025 08:04 PM IST
करौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

उत्तर भारत के प्रसिद्ध आस्था धाम कैलादेवी का लक्खी मेला 27 मार्च से आयोजित होगा। मेले की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना और एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मेले की व्यवस्थाओं और दायित्वों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा प्रदान किया। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय बना कर सक्रिय रहते हुए निर्धारित समयावधि से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिला कलेक्टर के निर्देश मेले के दौरान पार्किंग स्थलों का उचित चिन्हांकन किया जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साइन बोर्ड लगाए जाएं। निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए और मोबाइल टॉयलेट्स की पर्याप्त व्यवस्था हो। कालिसिल नदी के घाटों की सफाई सुनिश्चित की जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की व्यवस्था हो। फायर ब्रिगेड की तैनाती सुनिश्चित की जाए। आवारा पशुओं के लिए अलग से व्यवस्था की जाए, ताकि वे मेले में परेशानी न पैदा करें। ओवरलोडिंग वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए। सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित रहे।
तय कार्ययोजना के अनुसार संभाले जिम्मेदारी
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपनी जिम्मेदारियों को तय कार्ययोजना के अनुसार पूरी करें, ताकि मेले के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। जिला कलेक्टर और एसपी ने मौके पर पहुंचकर मंदिर प्रांगण का निरीक्षण भी किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें