बाड़मेर के सेड़वा में एसडीएम और चिकित्सक विवाद मामले में करौली चिकित्सक संघ द्वारा दो घंटे कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रकट किया। विरोध प्रदर्शन के बाद चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंप कर चिकित्सकों ने आरोपी एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कार्य बहिष्कार के दौरान अस्पताल के ओपीडी कक्ष में रोगी चिकित्सकों का इंतजार करते नजर आए। जिसके चलते रोगियों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा।
चिकित्सक संघ के डॉक्टर गणेश मीणा ने बताया कि बाड़मेर के सेड़वा डॉ. रामस्वरूप रावत जिस समय रोगियों को देख रहे थे। उस दौरान एसडीएम बद्री नारायण बिश्नोई निरीक्षण के लिए पहुंचे और चिकित्सक से अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। एसडीएम की अशुभनीय भाषा और अमर आदित्य व्यवहार से चिकित्सक समुदाय में रोष व्याप्त है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के विरोध में चिकित्सक संघ द्वारा विरोध प्रदर्शन कर आरोपी एसडीएम के खिलाफ आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति पर रोक लगाई जा सके। इस दौरान डॉक्टर सुशील मीणा, डॉक्टर संतोष गुप्ता, डॉ. कैलाश मीणा, डॉक्टर नीलम मीना, डॉ. प्रेमराज मीना सहित अन्य मौजूद रहे।