फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: साइबर ठगों पर पुलिस की नकेल, 33 लोग गिरफ्तार, चोरी के पैसे और मोबाइल जब्त कर लौटाए

Wed, 05 Feb 2025 10:53 PM IST
करौली ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

करौली जिला पुलिस द्वारा ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत खोए या चोरी किए गए 140 मोबाइल फोन को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए। अपने खोए और चोरी गए मोबाइल फोन पाकर वास्तविक मोबाइल फोन धारकों के चेहरे खिले उठे।

एसपी ने बताया कि साइबर क्राइम पोर्टल 1930 पर पिछले एक साल में प्राप्त शिकायतों में लगभग पांच करोड़ रुपये की राशि के फ्रॉड में तुरंत कार्रवाई करते हुए लगभग 65 लाख रुपये की राशि होल्ड करवाई गई और 30 लाख रुपये की राशि पीड़ितों को वापस दिलाई है। करौली एसपी ऑफिस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने 140 वास्तविक मोबाइल धारकों उनके फोन वापस लौटाए हैं। इस दौरान एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने कहा कि चोरी गए या गुमशुदा फोन की सबसे पहले ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराए और फिर उस शिकायत की कॉपी सीईआईआर पोर्टल पर अपलोड करें। ताकि मोबाइल फोन को वापस लौटाया जा सके।

एसपी ने बताया कि साइबर सेल द्वारा साइबर ठगों के विरुद्ध तक कुल 15 प्रकरण दर्ज कर 33 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 52 सिम कार्ड, एक लैपटॉप, एक एसयूवी, एक कार, दो मोटर साइकिल, तीन आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, चार एटीएम कार्ड और 20 हजार रुपये जब्त किए हैं। करौली जिला पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा अब तक चोरी गए या गुमशुदा कुल 458 मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिकों को लौटा चुकी है। इन सभी मोबाइल फोन की कीमत 92 लाख से अधिक बताई जा रही है। एसपी ने बताया कि 350 मोबाइल सीईआईआर पोर्टल से तथा 108 मोबाइल ऑफलाइन गुमशुदी रिपोर्ट के माध्यम से ट्रैस कर वापस लौटाए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें