फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, बसेड़ी की ढाणी को नवीन ग्राम पंचायत बनाने की मांग

Fri, 24 Jan 2025 02:38 PM IST
करौली ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

करौली-हिंडौन रोड स्थित जुंगीन का पुरा सहित करीब आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों ने करौली कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर जुंगीन पुरा सहित आधा दर्जन गांवों और ढाणियों को मिलाकर बसेड़ी की ढाणी को नवीन ग्राम पंचायत बनाने की मांग की है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

धीरेंद्र बैंसला, जसवंत सिंह सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि राजस्व गांव जुंगीन का पुरा गुडला ग्राम पंचायत का भाग है। गांव की मुख्यालय से दूरी अधिक होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र का परिसीमन कराके नवीन ग्राम पंचायत बनाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि बसेड़ी की ढाणी को नवीन ग्राम पंचायत का मुख्यालय बनाया जाए, जिससे क्षेत्र के सभी ग्रामीणों को सुविधा होगी।

ग्रामीणों ने इमरतान का पुरा, रोन्ड कला, जुंगीन पुरा आदि को मिलाकर नवीन ग्राम पंचायत बनाने और बसेड़ी की ढाणी को ग्राम पंचायत का मुख्यालय बनाने की मांग की है। इस दौरान हाकिम सिंह, धन सिंह, गोविंद सिंह, शिव कुमार, सुग्रीव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें