फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: शादी समारोह में रास्ता देने को लेकर विवाद, हिंसक झड़प में बदली कहासुनी; हिरासत में छह लोग

Wed, 01 Oct 2025 04:36 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

जोधपुर के नागोरी गेट इलाके में मंगलवार रात एक शादी समारोह के बाहर मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। रास्ता देने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते यह हिंसक झड़प में बदल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर नियंत्रण पाया।
 
पुलिस अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश देर रात तक स्थिति की निगरानी करते रहे। वहीं, एडीसीपी वीरेंद्र सिंह ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर हालात संभाले। प्रशिक्षु आईपीएस प्रतीक सिंह, इंस्पेक्टर किशनलाल बिश्नोई और राजीव भादू भी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। महामंदिर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: विशालकाय चमगादड़ देख सहमे ग्रामीण, लोमड़ी जैसा चेहरा और 5 फीट चौड़े पंख; कितना है खतरनाक?
 
छह लोग हिरासत में, वाहन जब्त
तेज कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आसिफ, नदीम, इमरान (छोटू खान का पुत्र), समीर, अमन और इमरान (असगर अली का पुत्र) को हिरासत में लिया। ये गिरफ्तारी स्वप्निल मिश्रा की रिपोर्ट के आधार पर हुई है, जिसमें मारपीट और सार्वजनिक शांति भंग करने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से एक थार गाड़ी भी जब्त की है, जो विवाद में शामिल मानी जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
 
इलाके में अब शांति, बढ़ी निगरानी
फिलहाल इलाके में स्थिति शांत है, लेकिन एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश ने कहा कि आगे से विवाह स्थलों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Alwar: अलवर में मुर्गों का दंगल उजागर, पुलिस की दबिश में हर दांव हुआ फेल, लाखों जब्त और 17 गिरफ्तार

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें