फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waqf: ‘गरीब मुस्लिमों को न्याय, भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश’ जोधपुर में बोले केंद्रीय मंत्री शेखावत; जानें

Sun, 06 Apr 2025 03:36 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने वक्फ कानून को 'नए युग का सूत्रपात' बताया है। रविवार को जोधपुर प्रवास पर पहुंचे शेखावत ने कहा कि यह कानून देश के उन गरीब मुस्लिमों के लिए न्याय का रास्ता खोलेगा, जो अब तक वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के शिकार होते रहे हैं।

पत्रकारों से बातचीत में शेखावत ने कहा कि लाखों एकड़ जमीन जो वक्फ संपत्ति के रूप में घोषित थी, उसका कुछ चुनिंदा लोगों द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा था। यह जमीन गरीब मुस्लिमों के हित में दान की गई थी, लेकिन उसका लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा था। इस कानून के माध्यम से अब पारदर्शिता आएगी और भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। शेखावत ने कहा कि जिन लोगों के निजी हित इससे प्रभावित हो रहे हैं, वही इसका विरोध कर रहे हैं, लेकिन देश का आम मुस्लिम इस कानून का स्वागत कर रहा है।

पढ़ें: एआईसीसी सत्र से पहले बोले पायलट- युवाओं को ज्यादा जिम्मेदारी देने पर जोर दे रही है कांग्रेस    

भाजपा की यात्रा और कार्यकर्ताओं को दी बधाई
भाजपा की स्थापना और उसके अब तक के सफर पर बोलते हुए शेखावत ने कहा कि पार्टी एक निश्चित उद्देश्य और लक्ष्य के साथ बनाई गई थी। 1980 से अब तक भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। शेखावत ने आगे कहा कि भाजपा आज न सिर्फ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, बल्कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार भी चला रही है। यह हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। वहीं उन्होंने रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन और उनकी प्रत्येक लीला हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें