फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: जोधपुर में एलईडी स्क्रीन पर चला कांग्रेस सरकार का विज्ञापन, शहर भर में हो रही चर्चा; जानें

Fri, 19 Sep 2025 04:46 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

जोधपुर शहर के शास्त्री सर्किल स्थित एलईडी वॉल पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार का विज्ञापन चलने से अचानक हड़कंप मच गया। प्रदेश में वर्तमान में भाजपा की सरकार है और मुख्यमंत्री के निर्देश पर शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन हो रहा है। ऐसे समय में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने नई बहस छेड़ दी है, जिसमें नगर निगम की एलईडी स्क्रीन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समय का वर्ष 2021 का विज्ञापन चल रहा था।
 
सेवा शिविरों के बीच चला गलत विज्ञापन
वर्तमान में भाजपा सरकार द्वारा राज्यभर में सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि जनकल्याणकारी योजनाएं सीधे जनता तक पहुंच सकें। इसके विपरीत, शास्त्री सर्किल की एलईडी पर पूर्व कांग्रेस सरकार के ‘प्रशासन शहरों के संग अभियान’ और ‘10 लाख पट्टा वितरण’ से जुड़ा विज्ञापन चल पड़ा। यह वीडियो रातों-रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद शहरभर में यह चर्चा का विषय बन गया।
 
नगर निगम की एलईडी, संचालन निजी एजेंसी के हाथ
पड़ताल में सामने आया कि शास्त्री सर्किल की एलईडी स्क्रीन नगर निगम दक्षिण की है, लेकिन इसका संचालन एक निजी विज्ञापन एजेंसी को सौंपा गया है। नगर निगम हर साल इसके लिए टेंडर जारी करता है। इस बार भी एजेंसी के जिम्मे यह एलईडी वॉल है।

यह भी पढ़ें- Jodhpur News: जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कह दी ऐसी बात, सरगर्मी बढ़ी, गजेंद्र सिंह के निशाने पर आए गहलोत
 
जिम्मेदारों की चुप्पी बनी सवाल
इस मामले पर नगर निगम महापौर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके पीए ने फोन पर जवाब दिया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वहीं निजी एजेंसी के जिम्मेदारों से कई बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इससे लोगों के बीच यह सवाल और गहरा गया कि आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई।
 
निगरानी का अभाव
विशेषज्ञों का मानना है कि विज्ञापन एजेंसियों को टेंडर देने के बावजूद मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी निगम और अधिकारियों की भी होती है। अगर ऐसी चूक पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो भविष्य में कोई भी विज्ञापन चलाया जा सकता है। गलती चाहे किसी की भी हो, शहर में इसे लेकर गंभीरता दिखाई जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: आदिवासी नायकों को किताबों में कमतर दिखाने के विवाद बोले ये बोले शिक्षा मंत्री दिलावर....
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें