प्रदेश में छात्र संघ चुनाव की मांग लगातार तेज हो रही है। जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में आज बड़ी संख्या में छात्रों ने छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने एक छात्र को पकड़ा। छात्रों के प्रदर्शन करते हुए और नारेबाजी करते हुए कि यह वीडियो जोधपुर से सामने आए हैं। जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय पर आज बड़ी संख्या में छात्रों ने छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही छात्रों ने विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि का भी विरोध किया। छात्रों का प्रदर्शन काफी देर तक चला इस दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय से बाहर आकर सड़क पर प्रदर्शन करने की योजना बनाई। पुलिस ने एक बार रास्ता बंद भी कर दिया और गेट पर पुलिस का जतैनात हो गया, लेकिन छात्र लगातार सड़क पर आने के लिए डटे रहे इसी दौरान पुलिस ने एक छात्र को हिरासत में लिया।
रातानाडा थाना अधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे थे छात्र विश्वविद्यालय के अंदर प्रदर्शन कर रहे थे जब उन्होंने सड़क पर आने की कोशिश की तो पुलिस ने एक छात्र को डिटेल किया है।
छात्र नेता एमएल चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन
संभाग के सबसे बड़े जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय में छात्रों ने आज जमकर प्रदर्शन किया। छात्र नेता एमएल चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। जिसके चलते बड़ी संख्या में छात्र भी विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय पहुंचे। विश्वविद्यालय के अंदर प्रदर्शन सही तरीके से चल रहा था, लेकिन छात्रों का कहना है कि उन्हें प्रॉपर रिस्पांस नहीं मिला और इसी के चलते हुए सड़क पर प्रदर्शन करना चाह रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने छात्र नेता को डिटेन किया है। छात्रों का कहना था कि छात्र संघ चुनाव राजनीति की पहली सीढ़ी है। यहां से छात्र अपनी आवाज बुलंद करते हैं और विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से बढ़कर ही देश और प्रदेश की राजनीति में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।