फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: छह महीने से अटकी 1400 से ज्यादा कर्मचारियों की पेंशन, विवि के गेट पर प्रदर्शन कर ताला लगाया

Mon, 02 Jun 2025 01:09 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

राजस्थान के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में शुमार जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय इन दिनों अपने पूर्व कर्मचारियों की पेंशन समस्या को लेकर सुर्खियों में है। बीते छह माह से पेंशन नहीं मिलने से नाराज पूर्व कर्मचारियों ने सोमवार को विश्वविद्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और मुंडन करवाकर विरोध जताया।

पूर्व कर्मचारी रामदत्त हर्ष और अशोक व्यास के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे बीते कई महीनों से प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। कई कर्मचारी तो पेंशन के इंतजार में इस दुनिया से विदा हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Sirohi News: मारपीट और लूट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था वीडियो

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि यह उनका अधिकार है, जिससे वे पिछले छह माह से वंचित हैं। 'पेंशन दो, जीवन दो' जैसे नारों के साथ कर्मचारियों ने टेंट लगाकर धरना दिया और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी पीड़ा की अनदेखी कर रहा है। मुंडन करवाकर कर्मचारियों ने प्रतीकात्मक रूप से यह संदेश दिया कि प्रशासन मर चुका है क्योंकि अब वह संवेदनहीन हो चुका है।

पूर्व कर्मचारी नेताओं ने बताया कि हाल ही में कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की, जिन्होंने पेंशन दिलवाने में हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। अब सबकी नजरें प्रशासन पर टिकी हैं कि यह समस्या कब सुलझेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें