फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: जेब में रखा मोबाइल फटा, किराना व्यापारी की जांघ व हाथ की उंगलियां गंभीर रूप से झुलस गईं; वीडियो

Tue, 09 Jun 2026 05:53 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

जोधपुर के मंडोर कृषि मंडी क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक किराना व्यापारी की पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक बम की तरह फट गया। धमाके के बाद मोबाइल में आग लग गई, जिससे व्यापारी की जांघ और हाथ की उंगलियां गंभीर रूप से झुलस गईं। घायल व्यापारी का महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार लाल सागर क्षेत्र निवासी गोपाल सोनी (39) मंडोर कृषि मंडी स्थित अपनी किराना दुकान पर सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे बैठे थे। उस समय वे दुकान के काउंटर की दराज में कुछ देख रहे थे। इसी दौरान उनकी पैंट की जेब में रखा मोबाइल अचानक तेज धमाके के साथ फट गया और जेब में आग लग गई।

गोपाल सोनी ने बताया कि पहले उन्हें लगा जैसे पास रखे लैपटॉप से करंट लगा हो, लेकिन नीचे देखने पर जेब से धुआं और आग निकलती दिखाई दी। दर्द के कारण वे दुकान में इधर-उधर भागने लगे। खुद को बचाने के लिए उन्होंने जेब से जलता हुआ मोबाइल निकालने का प्रयास किया, जिससे उनकी उंगलियां भी बुरी तरह झुलस गईं।

धमाके और आग लगने से दुकान में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के व्यापारी मौके पर पहुंचे और गोपाल को संभालते हुए तत्काल मंडोर के सैटेलाइट अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए मंगलवार सुबह उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया, जहां प्लास्टिक सर्जन राजेश गालवा की देखरेख में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें- Kotputli Behror News: लाइमस्टोन खदान विवाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार; कई अब भी फरार

गोपाल ने बताया कि उन्होंने करीब दो वर्ष पहले वीवो कंपनी का मोबाइल खरीदा था। हादसे के समय मोबाइल की बैटरी लगभग 87 प्रतिशत चार्ज थी। उनके अनुसार ब्लास्ट से पहले फोन न तो गर्म हुआ था और न ही उसमें किसी प्रकार की तकनीकी खराबी के संकेत दिखाई दिए थे।

इस घटना ने स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। अचानक हुए इस हादसे ने एक बार फिर मोबाइल बैटरी सुरक्षा और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के सुरक्षित उपयोग को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल मोबाइल फटने के कारणों की जांच नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें