फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: नकली घी फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों का माल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Feb 2026 08:22 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

जोधपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडोर थाना क्षेत्र में नकली घी बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश पासवान और पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शाहीन सी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सुनील के पंवार के सुपरविजन में सीएसटी टीम ने यह कार्रवाई की। टीम प्रभारी एसआई मेहराज तंवर को मिली सूचना के आधार पर मंडोर क्षेत्र की नंदपुरी योजना, आंगणवा में दबिश दी गई।

मौके पर मिला नकली घी बनाने का पूरा सेटअप
कार्रवाई के दौरान पुलिस को फैक्ट्री में बड़े स्तर पर नकली घी बनाने का पूरा सेटअप मिला। यहां सागर सरस, जय श्री कृष्णा, सुमन गोल्ड, प्योर अमुल्या, डेयरी ट्रीट, दीप कृष्णा सहित विभिन्न ब्रांडों के मिलते-जुलते नामों के करीब 200 भरे हुए घी के टीन और लगभग 800 खाली टीन बरामद हुए। इसके अलावा भारी मात्रा में फर्जी लेबल, पैकिंग सामग्री और नकली ब्रांडिंग का सामान भी जब्त किया गया।

पाम ऑयल से तैयार किया जा रहा था नकली घी
फैक्ट्री में रिफाइंड पाम ऑयल से नकली घी तैयार किया जा रहा था। मौके से एक बड़ा घी टैंक, एक छोटा टैंक, छह गैस चूल्हे, छह गैस सिलेंडर, प्लास्टिक के डिब्बे, ढक्कन, स्टीकर, माप-तौल का कांटा और अन्य मशीनरी भी जब्त की गई। बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: फ्रांस से जयपुर आए पार्सल से ड्रग बरामद, नारकोटिक्स टीम ने युवक को पकड़ा

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
पुलिस ने मौके से नवीन कुमार (38), पुत्र महावीरचंद जैन, निवासी बालेसर दुर्गावता को गिरफ्तार किया। वह वर्तमान में भदवासिया के 80 फीट रोड क्षेत्र में रह रहा था और वहीं से अवैध कारोबार संचालित कर रहा था। कार्रवाई में मंडोर थाना पुलिस, सीएसटी टीम और जिला रसद अधिकारी (डीएसओ) की टीम शामिल रही। पुलिस ने खाद्य सुरक्षा और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें