फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: पीएम मोदी की मां पर की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर BJP में आक्रोश, राहुल गांधी का फूंका पुतला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Updated Thu, 04 Sep 2025 05:11 PM IST

Rajasthan News: बिहार में इंडिया गठबंधन के साझा मंच पर 'वोट अधिकार यात्रा' के दौरान पीएम मोदी की मां को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। इसके बाद से देशभर में भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की गई। जोधपुर में भी इसको लेकर विरोध देखने को मिला। 

भाजपा ने किया प्रदर्शन
ये मुद्दा राजस्थान में भी अब उफान मार रहा है। जोधपुर में भारतीय जनता पार्टी देहात दक्षिण की तरफ से  जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया।  राहुल गांधी की शव यात्रा निकालकर पुतला दहन किया गया। जोधपुर में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी देहात दक्षिण की तरफ से जिला कलेक्टर पर प्रदर्शन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पुतले की शव यात्रा लेकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचे, यहां कलेक्ट्रेट के बाहर भाजपा पदाधिकारी ने जमकर प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें- Rajasthan Assembly: फसल मुआवजे को लेकर सदन में जोरदार हंगामा, नारेबाजी के बीच 15 मिनट में 3 बिल पास

नरेंद्र मोदी की मां का अपमान देश का अपमान है-बीजेपी
भाजपा पदाधिकारी ने नारेबाजी के बाद राहुल गांधी के पुतले का दहन किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का अपमान देश का अपमान है और नारी शक्ति का अपमान है। भाजपा देहाती दक्षिण अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने कहा कि बिहार में अभी चुनाव होने वाले हैं कांग्रेस के नेता और राहुल गांधी और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव दोनों ने मिलकर हमारे देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता जी को लेकर जो टिप्पणी की है। यह मुझे लगता है कि उनमें संस्कारों की कमी है, जिस भाषा का प्रयोग उन्होंने किया यह उनकी ऐसी भाषा है।

भाजपा नेता ने कहा कि यह मोदी जी की माता नहीं पूरे राष्ट्र की और हिंदुस्तान की माता हैं, जो आज स्वर्ग में विराजित हैं। उनके लिए टिप्पणी बहुत ही गलत है। इसे भारतीय जनता पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। इसको लेकर हमने आज राहुल गांधी की शव यात्रा निकाली और पुतला दहन किया है। भारतीय जनता पार्टी देहात दक्षिण के सभी कार्यकर्ता इसमें आए हैं, भाजपा देहात दक्षिण महामंत्री सुमित्रा बिश्नोई ने कहा कि जोधपुर जिला देहात दक्षिण की तरफ से राहुल गांधी के पुतले का दहन किया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं में इस मामले को लेकर आक्रोश का माहौल है।

ये भी पढ़ें- Rajasthan: हाईकोर्ट से नरेश मीणा को बड़ी राहत, झालावाड़ मेडिकल कॉलेज प्रदर्शन मामले में मिली जमानत



 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें