फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: अशोक गहलोत का सरकार पर तीखा प्रहार, निकाय और पंचायत परिसीमन को बताया दादागीरी

Sun, 23 Nov 2025 12:56 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

निकाय और पंचायत के परिसीमन पर अशोक गहलोत में सरकार पर बड़ा निशान साधा। उन्होंने कहा कि परिसीमन जो हुआ है उसे आप देख लीजिए। इन लोगों की दादागीरी है। पंचायत में और नगर पालिकाओं में भी मनमाने ढंग से परिसीमन किया गया है। चुनाव बीजेपी कैसे जीते वह हथकंडे अपनाए गए हैं। माइनॉरिटी की सीटें कम कैसे हो जाएं यह हथकंडे अपनाये गए हैं। यह बीजेपी के और एनडीए सरकार के एजेंट हैं। पूरा देश और प्रदेश जानता है। वक्त आने पर इनको सबक मिलेगा।

जोधपुर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर प्रवास के दोरान सर्किट हाउस में आमजन और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने जोधपुर प्रवास के तीसरे दिन सर्किट हाउस में पाली व अन्य जिलों से आए कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। इस दौरान पाली जिले के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष शिशुपालसिंह राजपुरोहित, जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष ओमकार वर्मा सहित कई नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के सवाल पर कहा कि राहुल गांधी और खड़गे ने अभिनव प्रयोग करते हुए अनुभवी लोगों को जिलों में भेजा गया। कार्यकर्ताओं की राय शुमारी के बाद छह छह नामों का पैनल बनाकर मंथन और संगठन के अनुभव को देखते हुए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। अब समय आ गया है चुनौतियों का सामना करने का।

ये भी पढ़ें- वकील पर लात-घूंसे बरसाए, SDM ऑफिस के बाहर हंगामा; नगरपालिका की करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप

उन्होंने सभी नव नियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई देने के साथ ही कहा कि अब उन लोगों के लिए संदेश है कि वे सभी को साथ लेकर संगठन और ब्लॉक, मंडल और बूथ कमेटी बनाएं। वर्तमान में एसआईआर चल रहा है। उसमें भागीदारी निभाएं। राहुल गांधी के हाथ मजबूत करें। जब मुझे जिलाध्यक्ष बनाया था तब जो लोग मेरे से नाराज थे उनको भी साथ लेकर चला और कांग्रेस एक हो गई थी। इंदिरागांधी के जेल भरो में मेरा साथ दिया और मुझे लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। नाराज हैं तो उनको दिल जीतें और काम करें यह तरीका होता है काम करने का। ऐसे में गहलोत ने संदेश दिया है कि अब नियुक्ति के बाद सभी को एक होकर कांग्रेस को मजबूत करने की आवश्यकता है जोधपुर में तो गर्व है कि कांग्रेस हमेशा मजबूत रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें