फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: लंगड़ी दौड़ से बचपन के गलियारों में पहुंचीं दीया कुमारी, बोलीं- ये हमारा हैरिटेज खेल

Sat, 30 Aug 2025 04:29 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचीं। इस दौरान वे आज सुबह रेलवे स्टेडियम में आयोजित लंगड़ी एक्सप्रेस कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस आयोजन का रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर संस्कार ने किया था। कार्यक्रम में उद्योग राज्य मंत्री के.के. बिश्नोई, विधायक अतुल भंसाली और उत्तर क्षेत्र की महापौर कुंती परिहार भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों और आयोजकों का आभार जताते हुए दीया कुमारी ने कहा कि लंबे समय बाद लंगड़ी खेलने का अवसर मिला। यह निश्चित रूप से हमारा हैरिटेज खेल है और भारत की पारंपरिक संस्कृति को दर्शाता है। हम सबको इसे सहेजने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर संस्कार को पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इस पहल से प्रदेश और देशभर में ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन को नई प्रेरणा मिलेगी। साथ ही संस्था को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने पर भी बधाई दी।

ये भी पढ़ें:  Rajasthan News: आसाराम की जेल वापसी, जोधपुर सेंट्रल जेल में किया सरेंडर, जनवरी में इलाज के लिए मिली थी जमानत

दीया कुमारी ने खुद भी मंत्री के.के. बिश्नोई और विधायक अतुल भंसाली के साथ लंगड़ी दौड़ में हिस्सा लिया। दौड़ते हुए उन्होंने कहा कि यहां आकर बचपन की यादें ताज़ा हो गईं, क्योंकि यह खेल लगभग हर किसी ने बचपन में खेला है। हमने भी खेला था और आज फिर वही पल जी लिए।

इससे पहले उन्होंने जोधपुर में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और कार्य योजनाओं में कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है और इसमें जनता से जुड़े अहम मुद्दे उठाए जाएंगे। साथ ही उम्मीद जताई कि विपक्ष भी इसमें सहयोग करेगा ताकि जनता की समस्याओं का समाधान मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें