फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: जूते के गोदाम में अचानक लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद; इलाके में मची अफरातफरी

Wed, 05 Feb 2025 10:01 AM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

जोधपुर शहर के घास मंडी इलाके में जूते के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। वहीं घास मंडी क्षेत्र में आग लगने पर लोगों ने दमकल को सूचना दी। इसके बाद आधा दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि तब तक आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। जिसकी वजह से आसपास के दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

अभी भी दमकलों का प्रयास लगातार जारी है। फायरमैन प्रशांत कुमार ने बताया कि रात को आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके तुरंत बाद मौके के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को रवाना किया गया। हालांकि दमकल की गाड़ियां तो पहुंच गई, लेकिन शहर के भीतर संकरी गलियां होने की वजह से फायर ब्रिगेड को घटनास्थल पर पहुंचने में समय लग गया। जिसके कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें