फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalawar News: असनावर में श्रमिकों से भरी पिकअप पलटी, 18 घायल; आठ झालावाड़ रेफर

Tue, 27 Jan 2026 01:27 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

असनावर थाना क्षेत्र के राता देवी मार्ग पर मेहंदी गांव के निकट एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार मजदूर में करीब 18 लोग घायल हो गए। इसमें आठ को झालावाड़ रेफर किया गया है, जबकि दस घायलों का असनावर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिकअप में करीब 40 मजदूर सवार थे, जो मजदूरी करने झालरापाटन के नजदीक तीतरी तीतरवासा गांव में आ रहे थे।

असनावर थाने के एएसआई भंवर सिंह चौहान ने बताया कि मजदूरों से भरी पिकअप थाना क्षेत्र के रातादेवी मेहंदी गांव में सड़क पर पलट गई। इसमें सवार मजदूर में करीब 18 लोग घायल हुए हैं। इसमें दस का असनावर अस्पताल में इलाज चल रहा है और आठ को प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ अस्पताल भेज दिया गया है।

क्षमता से अधिक सवार मजदूर
बता दें कि ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में श्रमिक मजदूरी करने झालावाड़ शहर झालापाटन शहर के नजदीक आते जाते हैं। ऐसे में इस पिकअप में सवार मजदूर जिनकी संख्या करीब 40 बताई जा रही है। पिकअप यात्री वाहन नहीं होने के बावजूद उसमें क्षमता से अधिक मजदूर प्रतिदिन ग्रामीण इलाकों से आते जाते हैं। लेकिन इनको पुलिस की ओर से कोई ध्यान नहीं देने से ऐसे हादसे होते रहते हैं।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा, ट्रक में फंसकर आठ किलोमीटर तक घिसटती रही कार, चार की मौत

घायलों की जानकारी मिलने पर पहुंचे नेता
घायलों की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता नेमीचंद मीणा, नासिर पठान, लक्की समेत कांग्रेस नेता असनावर ओर झालावाड़ अस्पताल पहुंचे घटना की जानकारी ली। इस दौरान घायल महिला रुखीबाई ने बताया कि फसलों की निंदाई का कार्य करने के लिए तीसरी तीतरवासा गांव आ रहे थे।

पीकअप में यह हुए घायल
जानकारी के अनुसार सुमित्रा बाई पत्नी हरि सिंह निवासी मेहंदी, रुखीबाई पत्नी रामलाल भील रातादेवी बाढ़िया, रोड़ी बाई पत्नी छोटू लाल रातादेवी, ओम प्रकाश पुत्र भैरूलाल बाढ़िया, सुलोचना पुत्री कैलाश चंद भील निवासी बाढ़िया, कलावती पत्नी मोहनलाल भील बाडिया,मैना पत्नी लालचंद भील बाढ़िया, वसुंधरा बाई पत्नी राजूलाल भील बाडिया घायल हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें