फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: पुलिस का स्पा सेंटर पर छापा, संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त चार युवतियों को किया गिरफ्तार, केस दर्ज

Thu, 09 Jan 2025 09:07 AM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

जालौर जिले में स्पा सेंटर की आड़ में चल रही संदिग्ध और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। भीनमाल पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर अवैध और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार युवतियों को गिरफ्तार किया है।

भीनमाल शहर के रामसीन रोड स्थित एक स्पा सेंटर में युवतियों द्वारा संदिग्ध और गलत कार्य किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस पर थानाधिकारी रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने स्पा सेंटर पर छापा मारा। संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के कारण चार युवतियों को पुलिस ने धारा 126 और 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया।

इन्हें किया गया गिरफ्तार शोभा, पुत्री रमेश महाडी, निवासी कमोठे पनवेल, जिला रायगढ़, महाराष्ट्र। शबनम, पत्नी मोहम्मद इरफान अंसारी, निवासी संगम विहार, पुष्पा भवन, दिल्ली। रीनादास, पत्नी समीर दास सोनार, निवासी रायरोड शांतिपुर, जिला नदिया, पश्चिम बंगाल। रेशमा, पुत्री विश्वास नाथ बोध, निवासी काते शिवड़ी रेलवे स्टेशन, मुंबई, महाराष्ट्र।
जालौर जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञान चंद्र यादव के निर्देशन में संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
   

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें