फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: कोर्ट मैरिज के बाद सुरक्षा मांगने पहुंचे दंपती, कलेक्ट्रेट पर गहमागहमी; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Thu, 26 Feb 2026 01:25 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

जालोर शहर में बुधवार देर शाम उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब प्रेम-प्रसंग में विवाह करने वाले युवक-युवती पुलिस सुरक्षा की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे। जानकारी के अनुसार, जालोर निवासी दोनों ने 25 फरवरी को दिन में कोर्ट मैरिज की थी। पारिवारिक विवाद की आशंका को देखते हुए उन्होंने सुरक्षा की गुहार लगाई। शाम को जैसे ही दोनों एसपी कार्यालय पहुंचे, उनके परिजन और अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक समझाइश और बातचीत का दौर चला, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवक-युवती को सुरक्षा के साथ घर छोड़ने का निर्णय लिया। हालांकि, जब पुलिस वाहन कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से बाहर निकला, तो लड़की पक्ष के लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर धक्का-मुक्की और नारेबाजी की स्थिति बन गई।

पढ़ें: जैसलमेर वायुशक्ति-26: पोखरण रेंज में गरजेंगे भारतीय वायुसेना के 120 विमान, दिन-रात दिखेगी मारक क्षमता करीब एक घंटे तक गहमागहमी चलती रही। हालात बिगड़ते देख पुलिस वाहन को वापस एसपी कार्यालय परिसर में लाया गया और अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी रामेश्वर लाल भाटी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाकर हटाया। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से कानून का पालन करने और शांति बनाए रखने की अपील की। देर रात अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच युवक-युवती को उनके घर पहुंचाया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखी और किसी अप्रिय घटना को होने से रोक दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें