फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: सायला पुलिस ने 477.500 किलोग्राम करीब 75 लाख का डोडा पोस्त किया बरामद, एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Updated Sat, 28 Jun 2025 03:46 PM IST

राजस्थान के जालौर में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई जारी है। जिले के सायला थाना पुलिस ने ऑपरेशन भौकाल और मिशन मदमर्दन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 477.500 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। जब्त डोडा पोस्त की अनुमानित बाजार कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में, सायला थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने जिला पुलिस कंट्रोल रूम और डीएसटी टीम से दो संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहनों की सूचना मिलने पर सायला थाने के सामने हाईवे पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान एक बिना नंबर की काली स्कॉर्पियो पहली नाकाबंदी को तोड़कर आगे निकल गई और दूसरी नाकाबंदी देखकर रिवर्स लेकर भगाने लगे। इसके कुछ देर बाद एक अन्य स्कॉर्पियो पहुंची,जो पुलिस नाकाबंदी देखकर रिवर्स में भागने लगी।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोक लिया, लेकिन उसमें सवार दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर काली स्कॉर्पियो की ओर भाग निकले।

पढ़ें: रामदेवरा धाम दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रेवल्स बस में घुसी, एक की हुई मौत

पुलिस टीम ने जब्त स्कॉर्पियो की तलाशी ली गई जिसमें तलाशी के दौरान 24 कट्टों में भरे 477.500 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ साथ ही वाहन से एक मोबाइल फोन और अलग-अलग नंबर प्लेट्स भी बरामद की गईं। पुलिस में स्कॉर्पियो वाहन अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्ट बरामदकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस की ओर से फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एसपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि सायला पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में कुल 477.500 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 75 लाख रुपये है। तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि वाहन में पाई गई नंबर प्लेट्स व मोबाइल के आधार पर फरार तस्करों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त अभियान जारी रहेगा।  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें