फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: पुलिस ने बाइक चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो बाइक भी की बरामद; ऐसे हुई कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Updated Sat, 28 Jun 2025 10:14 PM IST

जालौर जिले के करड़ा थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में ऑपरेशन खुलासा के तहत कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं।

एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में थानाधिकारी कमलेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। थाने में दर्ज एक बाइक चोरी के मामले में अनुसंधान के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी की बाइक बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने सुरेश कुमार जाट निवासी केरिया, चुनाराम जाट निवासी भीमथल डेरा (धोरीमणा) और बंकराम जाट निवासी अर्जुन की ढाणी (बाड़मेर) को दस्तयाब कर सख्ती से पूछताछ की।

पूछताछ में सामने आया कि 19-20 अप्रैल की मध्यरात्रि को सुरेश व चुनाराम ने डिगाव गांव के सरहद से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी, जिसे बाद में बंकराम को बेच दिया गया। इसके अलावा सांचौर कस्बे से भी एक मोटरसाइकिल चोरी करना आरोपियों ने स्वीकार किया।

पढ़ें: सदर थाना पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की कार्रवाई, 2.50 करोड़ के डोडा-पोस्त सप्लायर को दबोचा

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दोनों चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। पुलिस अब इनसे अन्य चोरी की वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

करड़ा पुलिस की इस कार्रवाई से बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित घटनाओं में भी इनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें