जालौर जिले में पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए लगातार अभियान जारी है। जालौर जिले के चितलवाना पुलिस ने ऑपरेशन भौकाल के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे 68 पर एक होटल पर दबिश देकर 18.600 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा पुलिस ने 48600 रुपये और एक पिकअप गाड़ी को जाब्त किया।
ये भी पढ़ें- शख्स का बाल काटने से नाई ने किया इनकार, जातीय भेदभाव का मामला; दुकानदार सहित दो गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार जालौर जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़ दान रतनु एवं सहायक पुलिस अधीक्षक कांबले गोपीनाथ के सुपरविजन में थाना अधिकारी बलदेव राम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर नेशनल हाईवे 68 पर एक होटल पर दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने होटल की तलाशी में 18.600 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद किया गया।
ये भी पढ़ें- होली मनाने पत्नी और बच्चे गए थे गांव, पीछे से पति ने लगा ली फांसी; झाड़ियों में मिला तीन दिन पुराना शव
जिस पर पुलिस ने आरोपी नरेश कुमार बाबल निवासी हलीवाव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ बरामद कर एक पिकअप गाड़ी और 48600 नकद ज्बत किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया एवं पुलिस आरोपी से अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के संबंध में कड़ी पूछताछ जारी है। थाना अधिकारी बलदेव राम ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर होटल पर दबिश दी गई जब इसके दौरान सरहद मीठी बेरी में आरोपी नरेश कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया है फिलहाल आरोपी से बरामद किए गए पदार्थ के संबंध में पूछताछ अनुसंधान जारी है।