जालौर जिले के जसवंतपुरा उपखंड मुख्यालय पर पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य को एपीओ करने के बाद आक्रोशित छात्रों और ग्रामीणों ने स्कूल गेट पर ताला लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू किया। स्कूली छात्रों के प्रदर्शन को लेकर व्यापारियों ने कस्बे का बाजार बंद रखकर ग्रामीण और स्कूल छात्रों को समर्थन दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य विक्रम सिंह चारण को शिक्षा विभाग ने एपीओ किया है, जिसमें एपीओ आदेश को निरस्त किया जाए। छात्रों और ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन को लेकर जसवंतपुरा एसडीएम रामलाल मीणा तहसीलदार और नीरज कुमारी मौके पर पहुंचे और छात्रों और ग्रामीणों के साथ वार्ता कर समझाइश की गई। लेकिन छात्र अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। बिना जलग्रहण किए धरने पर बैठी छात्राओं में प्रदर्शन के दौरान तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
छात्रों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक एपीओ आदेश निरस्त नहीं किया जाता, धरना जारी रहेगा। इधर, मामले को लेकर शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल, मामले को लेकर एसडीएम तहसीलदार शिक्षा विभाग के अधिकारी ग्रामीण और छात्र-छात्राओं से समझाइश इसके प्रयास कर रहे हैं। लेकिन छात्र अभी भी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं छात्रों और ग्रामीणों की मांग की उन्होंने बताया कि जब तक प्राचार्य के एपीओ आदेश को निरस्त नहीं किया जाता, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।